Jamshedpur News : जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके में मंगलवार को सड़क किनारे गलत दिशा में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की. इस दौरान बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट से लेकर आरडी टाटा चौक और केबुल कंपनी ट्यूब गेट तक सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच की गई.
इसे भी पढ़ें
ट्रैफिक पुलिस की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े 17 वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा. पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया कि सड़क किनारे गलत दिशा में या बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने से यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है.
ट्रैफिक पुलिस बताया कि क्षेत्र में सड़क किनारे वाहनों की गलत पार्किंग की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. इसी को देखते हुए जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें और सड़क पर यातायात व्यवस्था बाधित न करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

