Search

 
 
 

Jamshedpur News : सोनारी में हुए जानलेवा हमला मामले में आरोपी ‘चटनी डॉन’ गिरफ्तार

सोनारी इलाके में हुए जानलेवा हमला मामले में आरोपी प्रिया सिंह उर्फ ‘चटनी डॉन’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में सोनारी के आदर्श नगर ग्वाला बस्ती निवासी पूजा देवी की शिकायत पर सोनारी थाने में 15 जून को मामला दर्ज किया गया था.
 
चटनी डॉन को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस.

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी इलाके में हुए जानलेवा हमला मामले में आरोपी प्रिया सिंह उर्फ ‘चटनी डॉन’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सोनारी के आदर्श नगर ग्वाला बस्ती निवासी पूजा देवी की शिकायत पर सोनारी थाने में 15 जून को मामला दर्ज किया गया था.


थाने में दिये आवेदन में महिला ने बताया था कि उसके पति ओम प्रकाश सिंह ने एक तेज रफ्तार कार के चालक को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी थी. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि विवाद के बाद कार चालक की पत्नी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन ने अपने साथियों को बुला लिया. उन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें पूजा देवी समेत उसके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सोनारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चटनी डॉन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि प्रिया सिंह सोनारी क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोह की सरगना है. उसके खिलाफ मारपीट, लूट, छिनतई, रंगदारी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व एससी-एसटी एक्ट सहित कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही