Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : दलमा-चिलगू फोरलेन पुल का निर्माण तेज, जाम से मिलेगी राहत

दलमा और चिलगू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (NH-18) पर स्थित फोरलेन पुल का पुनर्निर्माण तेजी से चल रहा है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur :दलमा और चिलगू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (NH-18) पर स्थित फोरलेन पुल का पुनर्निर्माण तेजी से चल रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की निगरानी में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन द्वारा यह परियोजना बनाई जा रही है. विभाग ने पुल निर्माण का कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

 

 

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में हुई तकनीकी जांच के दौरान पुराने फोरलेन पुल में गंभीर संरचनात्मक कमजोरियां मिली थीं. इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल पर वाहनों की आवाजाही तत्काल बंद कर दी गई थी. 

 

तब से इस मार्ग पर छोटे और बड़े सभी वाहनों का संचालन पास में बने दो लेन के वैकल्पिक पुल से कराया जा रहा है.एक ही पुल से सभी वाहनों के गुजरने के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है. खासकर भारी वाहनों की अधिक आवाजाही के समय यातायात प्रभावित होता है, जिससे यात्रियों और मालवाहक वाहनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है.

 

NH-18 जमशेदपुर को रांची, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. औद्योगिक क्षेत्रों से माल परिवहन के लिए भी यह सड़क बेहद अहम मानी जाती है. इसी वजह से निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके.

 

NHAI के अधिकारियों के अनुसार, परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) पहले ही तैयार की जा चुकी है. निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड, रंबल स्ट्रिप और अन्य आवश्यक संकेतक लगाए गए हैं, ताकि निर्माण के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो.

 

अधिकारियों का कहना है कि नया फोरलेन पुल तैयार होने के बाद इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो जाएगा. इससे जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी, औद्योगिक क्षेत्रों से माल परिवहन को गति मिलेगी और यात्रियों का सफर पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही