Himangshu karan
Jamshedpur News : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में जामशोला से डोमजुड़ी जाने वाली मुख्य सड़क को कोलारामा गांव से जोड़ने वाली पुलिया के ध्वस्त होने से ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है और उनका मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है.
पुल के ध्वस्त होने की सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि ने भाजपा नेताओं अशोक मंडल, रंजीत कारेक व स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
घटनास्थल से ही सांसद विद्युत वरण महतो को दूरभाष पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया, जिसपर सांसद महोदय ने ग्रामीणों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आश्वस्त किया कि आवागमन को शीघ्र बहाल करने के लिए संबंधित विभाग को पुलिया निर्माण को जल्द ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.

