Search

 
 
 

Jamshedpur News: जमशेदपुर में दिनदहाड़े पर्स छिनतई, महिला गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक महिला से दिनदहाड़े पर्स छिनतई की घटना सामने आई है. कीनन स्टेडियम के पास हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना में महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक महिला से दिनदहाड़े पर्स छिनतई की घटना सामने आई है. कीनन स्टेडियम के पास हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना में महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.

 

जानकारी के अनुसार, नीतू पांडेय अपने पति गौरी शंकर पांडेय के साथ बाइक से साकची स्थित ओल्ड बुक स्टोर से घर लौट रही थीं. दोनों जेआरडी कॉम्प्लेक्स के पास से होकर बीएसएनएल ऑफिस की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश तेजी से पहुंचे.

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों में से एक ने लाल रंग की टोपी पहन रखी थी. आरोपियों ने चलते बाइक से नीतू पांडेय का पर्स झपट लिया. अचानक हुए झटके से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ीं. गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर होते हुए साकची की ओर फरार हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी.

 

सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके. दिनदहाड़े पॉश इलाके में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही