Search

 
 
 

Jamshedpur News: बोड़ाम के जंगल में पेड़ से लटका मिला नौवीं की छात्रा का शव, मौत पर कई सवाल

मशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के नूतनडीह गांव में एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान माला सिंह के रूप में हुई है, जो बोड़ाम के लायलम स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के नूतनडीह गांव में एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान माला सिंह के रूप में हुई है, जो बोड़ाम के लायलम स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन मौत को संदिग्ध बता रहे हैं.

 

परिजनों ने बताया कि 21 मई की शाम माला सिंह घर से यह कहकर निकली थी कि वह तालाब में नहाने जा रही है. देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

 

अगले दिन गांव के कुछ लोग जंगल की तरफ गए तो उन्होंने एक पेड़ से किशोरी का शव लटका देखा. यह खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इसके बाद बोड़ाम थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया. बाद में पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया.

 

पुलिस शुरुआती तौर पर मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों को इस पर संदेह है. उनका कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच होनी चाहिए. कई लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही