Search

 
 
 

Ranchi News: बकरीद को लेकर  पुलिस मुख्यालय हाई अलर्ट पर, सभी जिलों में शांति समिति की बैठक

बकरीद पर्व को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड में है. राज्य के सभी जिलों और थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक लगातार आयोजित की जा रही है.
 

Ranchi: बकरीद पर्व को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड में है. राज्य के सभी जिलों और थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक लगातार आयोजित की जा रही है. पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई है.

 

पुलिस मुख्यालय अधिकारी ने कहा है कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहने और बिना पुष्टि किसी भी पोस्ट या संदेश को साझा नहीं करने की अपील की गई है.

 

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला और स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने साफ कहा है कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

झारखंड पुलिस ने आम लोगों से त्योहार के दौरान पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि सभी के सहयोग से ही बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही