Search

 
 
 

Ranchi News: रांची में युवती से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत, सेना के जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पारा मिलिट्री फोर्स के जवान को गिरफ्तार किया है.
 

Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पारा मिलिट्री फोर्स के जवान को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, बीते 22 मई को एक युवती ने लालपुर थाना में आवेदन देकर एक युवक पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया. 


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर संबंधित वीडियो को जब्त किया. लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी विनय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 


आरोपी जवान के वर्तमान यूनिट व बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर को भी मामले की जानकारी दे दी है. मामले में आगे की जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही