Search

 
 
 

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के बाहर दो कोबरा मिलने से दहशत, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

टानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां रखी दो टोकरियों में जहरीले कोबरा सांप होने की सूचना मिली. बताया जा रहा है कि एक सपेरा दोनों टोकरियों को स्टेशन के बाहर छोड़कर चला गया था.
 

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां रखी दो टोकरियों में जहरीले कोबरा सांप होने की सूचना मिली. बताया जा रहा है कि एक सपेरा दोनों टोकरियों को स्टेशन के बाहर छोड़कर चला गया था. टोकरियों का ढक्कन खुला हुआ था, जिसके कारण आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया.

 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सावधानी के साथ दोनों कोबरा सांपों को पकड़ा. बताया गया कि ये सांप काफी विषैले थे, जिन्हें स्थानीय भाषा में ‘गेहूंअन’ सांप भी कहा जाता है.

 

रेस्क्यू टीम ने दोनों सांपों को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर वन विभाग को इसकी जानकारी दी. मामले की सूचना डीएफओ सहित विभाग के अन्य अधिकारियों को भी दे दी गई है. वन विभाग की निगरानी में अब दोनों कोबरा सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा. समय रहते रेस्क्यू टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद स्टेशन के बाहर कुछ समय तक लोगों में दहशत का माहौल बना रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही