Search

 
 
 

Jamshedpur News: परसुडीह में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने तोड़ी बन रही दीवार

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित बारिगोड़ा कृति मैदान में रविवार को जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा हो गया. विवाद स्वर्गीय गृधा भूमिज की जमीन को लेकर बताया जा रहा है. आरोप है कि इस जमीन पर बिना सहमति और विवाद सुलझे निर्माण कार्य कराया जा रहा था.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित बारिगोड़ा कृति मैदान में रविवार को जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा हो गया. विवाद स्वर्गीय गृधा भूमिज की जमीन को लेकर बताया जा रहा है. आरोप है कि इस जमीन पर बिना सहमति और विवाद सुलझे निर्माण कार्य कराया जा रहा था.

 

जानकारी के मुताबिक, अवतार सिंह समेत कुछ लोगों द्वारा जमीन पर दीवार का निर्माण कराया जा रहा था. इसकी सूचना मिलते ही स्वर्गीय गृधा भूमिज की बेटियां ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गईं. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया.

 

विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि जमीन का मामला विवादित है और जांच पूरी हुए बिना किसी तरह का निर्माण नहीं होना चाहिए. इसी दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार को तोड़ दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य कराया जा रहा था. लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले जमीन विवाद की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए थी, लेकिन बिना जांच के निर्माण होने दिया गया. इसे लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई.

 

हंगामे की सूचना मिलते ही इलाके में पुलिस की गतिविधि बढ़ा दी गई. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है ताकि स्थिति और न बिगड़े. वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल बारिगोड़ा कृति मैदान और आसपास के इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही