Search

 
 
 

Dhanbad News: धनबाद में हीट वेव से निपटने की तैयारी, सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ व अस्थायी शेड

लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों को राहत देने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था शुरू कराई है.
 

Dhanbad: लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों को राहत देने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था शुरू कराई है. उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर यह पहल की गई है ताकि तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच घर से बाहर निकलने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके. 


उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद समेत पूरे झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी और हीट वेव का असर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने सिटी सेंटर, माधुरी पैलेस, बरवाअड्डा, बस स्टॉप, रांगाटांड़ सहित अन्य प्रमुख चौक-चौराहों पर आम नागरिकों के लिए प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की है. 


इसके साथ ही कई प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को धूप से राहत देने के लिए अस्थायी शेड भी लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जिले के सभी अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.


साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों को अपने कार्यालय परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने को कहा गया है. उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए भी पूरी तरह सतर्क है.जहां कहीं भी पेयजल संकट की सूचना मिलेगी वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जाएगी.


इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत तथा अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तेजी से सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

 

इधर सार्वजनिक स्थलों पर शुरू की गई प्याऊ व्यवस्था से रोजमर्रा के कामकाज के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी राहत मिल रही है. राहगीर, मजदूर, रिक्शा चालक, ऑटो चालक और बाजार आने-जाने वाले लोग इस व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं. लोगों ने भीषण गर्मी के बीच जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही