Search

 
 
 

CBSE News: CBSE ने जारी किया नोटिस, स्कैन कॉपी आवेदन में तकनीकी गड़बड़ी पर छात्रों को राहत

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के पोस्ट-रिजल्ट प्रोसेस को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. बोर्ड ने बताया कि 21 और 22 मई 2026 को स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करते समय तकनीकी समस्या के कारण कुछ छात्रों के खाते से गलत शुल्क कट गया था.
 
New Delhi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के पोस्ट-रिजल्ट प्रोसेस को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. बोर्ड ने बताया कि 21 और 22 मई 2026 को स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करते समय तकनीकी समस्या के कारण कुछ छात्रों के खाते से गलत शुल्क कट गया था.
CBSE के अनुसार, कुछ मामलों में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि कट गई, जबकि कुछ छात्रों से कम शुल्क लिया गया. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों से अतिरिक्त राशि काटी गई है, उन्हें वही रकम उसी भुगतान माध्यम से वापस कर दी जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था.
वहीं जिन छात्रों से कम राशि कटी है, उन्हें शेष भुगतान के संबंध में अलग से सूचना दी जाएगी. बोर्ड ने यह भी साफ किया कि प्रभावित छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. सभी संबंधित छात्रों को उनकी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही