Search

 
 
 

Saraikela News: सरायकेला के भूमि सुधार उपसमाहर्ता निवेदिता नियति का तबादला

सरायकेला जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.
 

Saraikela: सरायकेला जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.

 

इसी क्रम में सरायकेला की भूमि सुधार उपसमाहर्ता निवेदिता नियति का भी तबादला कर दिया गया है. सरकार ने उन्हें अब उद्योग विभाग, झारखंड रांची में संयुक्त निदेशक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी है.

 

सरकार के आदेश जारी होने के बाद जिले में प्रशासनिक बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही उनके स्थान पर नए अधिकारी की नियुक्ति भी की जा सकती है. इस प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है. वहीं, जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही