Search

 
 
 

Jamtara News: नारायणपुर थाने का SP ने किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर दिया जोर

पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को नारायणपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाने में रखे दस्तावेजों, रिकॉर्ड, लंबित कांडों तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की. एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, रिकॉर्ड रूम तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
 

Jamtara: पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को नारायणपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाने में रखे दस्तावेजों, रिकॉर्ड, लंबित कांडों तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की. एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, रिकॉर्ड रूम तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध कांडों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने को कहा.

 

सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भी बैठक में गंभीर चर्चा हुई. एसपी ने कहा कि सड़क हादसों को कम करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से कार्य कर रही है. जहां-जहां सड़क इंजीनियरिंग में सुधार की आवश्यकता महसूस होगी, वहां की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.

 

मौके पर जामताड़ा एसडीपीओ वसीम रजा, सर्किल इंस्पेक्टर रविन्द्र महतो, थाना प्रभारी मुराद हसन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही