Search

 
 
 

Hazaribagh News: चरही में ट्रेलर-ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल

हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 रांची-पटना मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना चरही स्थित लाली होटल के पास हुई.
 

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 रांची-पटना मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना चरही स्थित लाली होटल के पास हुई. मृतक की पहचान नवादा कमलापुर निवासी नवलेश कुमार यादव (27 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में यूपी के फर्रुखाबाद निवासी चुन्ना सिंह, नवादा कमलापुर निवासी हीरा कुमार तथा यूपी निवासी संजय कुमार शामिल हैं.

 

जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या BR 52G-7513 बिहार शरीफ से ईंट लादकर रांची की ओर जा रहा था. इसी दौरान चरही एनएच-33 स्थित लाली होटल के पास सड़क किनारे पहले से खड़ी ट्रक संख्या UP 83BT-4773 में ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे की चपेट में पास में खड़ा एक कंटेनर भी आ गया.

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही चरही पुलिस और एनएचआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को निकालकर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

 

दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक काफी देर तक वाहन में फंसा रहा. बाद में क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. घटना के कारण कुछ समय तक एनएच-33 पर यातायात बाधित रहा. बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया. मामले की जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही