Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : मजीएम अस्पताल में पानी संकट पर डीसी सख्त, रोज 15 टैंकर होगी जलापूर्ति

डीसी ने जेएनसी के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रतिदिन 15 टैंकर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि अस्पताल के सभी वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी, शौचालय और अन्य जरूरी स्थानों पर नियमित रूप से स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए.
Advertisement
Advertisement
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी राजीव रंजन.

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में पेयजल संकट पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. डीसी राजीव रंजन ने अस्पताल की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. भीषण गर्मी में अस्पताल में पानी की कमी बेहद गंभीर मामला है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


डीसी ने जेएनसी के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रतिदिन 15 टैंकर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि अस्पताल के सभी वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी, शौचालय और अन्य जरूरी स्थानों पर नियमित रूप से स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए. साथ ही पूरी व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया.

 

 

बैठक में अस्पताल में स्थायी जलापूर्ति व्यवस्था के लिए चल रहे पाइपलाइन बिछाने के कार्य की भी समीक्षा की गई. कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीसी ने कहा कि 15 जून तक हर हाल में पाइपलाइन का काम पूरा होना चाहिए. चेतावनी दी कि तय समयसीमा तक काम पूरा नहीं होने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.

 

डीसी ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. बैठक में डीडीसी, धालभूम एसडीएम, निदेशक एनईपी, एमजीएम अस्पताल के प्राचार्य, उपाधीक्षक, मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, अभियंता व एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही