Search

 
 
 

Jamshedpur News : बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, साकची से दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 5 बाइक बरामद

सिटी एसपी ललित मीना ने बताया कि 20 मई को साकची थाने में एक बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्य व गुप्त सूचना के आधार पर शमशाद आलम को हिरासत में लिया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते सिटी एसपी व अन्य.

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है. चोरी की पांच बाइक भी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेपा पुल निवासी शमशाद आलम व अरुण मुखर्जी के रूप में हुई है.

 

यह जानकारी सिटी एसपी ललित मीना ने दी. उन्होंने बताया कि 20 मई को साकची थाने में एक बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्य व गुप्त सूचना के आधार पर शमशाद आलम को हिरासत में लिया.

 

 

पूछताछ में शमशाद ने कई अहम खुलासे किए, जिसके बाद पुलिस अरुण मुखर्जी तक पहुंची. जांच में सामने आया कि शमशाद अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करता था और उन्हें अरुण को सौंप देता था. अरुण उन बाइकों को बेचने का काम करता था. बाइक बेचने से जो रकम मिलती थी, उसे दोनों आपस में बांट लेते थे.

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की है. सभी बाइकों के बारे में पुलिस जांच कर रही है कि वे किन-किन थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं. फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही