Search

Jamshedpur News: पोटका के ग्रामीणों ने उपायुक्त से की अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग

Jamshedpur: पोटका अंचल के रोहिणीबेड़ा मौजा में गांव की जमीन और सामाजिक माहौल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. गांव के ग्रामीणों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि कुछ बाहरी लोग इलाके में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
 
ग्रामीणों का कहना है कि रोहिणीबेड़ा मौजा प्राचीन समय से सोहदा गाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसे कपाड़ा गाड़ी घाट के नाम से भी जाना जाता है. गांव की पहचान यहां स्थित मां रंकिनी धाम से जुड़ी हुई है, जिसे ग्रामीण अपनी आस्था और संस्कृति का प्रमुख केंद्र मानते हैं.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग अवैध रूप से वन भूमि और रैयती जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. उनका कहना है कि कई लोग मूल निवासी नहीं हैं, इसके बावजूद गलत तरीके से वन पट्टा हासिल कर इलाके में रह रहे हैं.  ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे लोगों द्वारा जातिवाद का सहारा लेकर गांव का माहौल खराब करने और विवाद उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है.

ज्ञापन में प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है. ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. ग्रामीणों ने उपायुक्त के साथ-साथ ज्ञापन की प्रतिलिपि पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक को भी सौंप दी है, ताकि मामले में जल्द हस्तक्षेप कर उचित कदम उठाया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही