Search

 
 
 

मोदी सरकार गिर जायेगी, राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने टूलकिट पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाया

गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल केंद्र सरकार की स्थिरता के बारे में गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियां कर रहे हैं. श्री  भाटिया ने इस बात पर बल दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है.
 

New Delhi :राहुल गांधी द्वारा दिये गये मोदी सरकार के एक साल के अंदर गिर जाने वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है.  भाजपा नेता गौरव भाटिया ने आज सोमवार को प्रेस कॉंफ्रेस कर  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन पर टूलकिट पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाय.

 

 

 
गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल केंद्र सरकार की स्थिरता के बारे में गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियां कर रहे हैं. श्री  भाटिया ने इस बात पर बल दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है.  

 


बता दें कि राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक में दावा किया था कि यदि मौजूदा आर्थिक स्थिति बनी रहती है, तो मोदी सरकार अगले साल तक गिर जायेगी. 

 

 
गौरव भाटिया ने बार बार भाजपा सरकार के गिरने के दावों पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि कल एक और बयान आया कि सरकार गिर जायेगी. कहा कि यह सरकार, जो पूरी ताकत से देश की सेवा कर रही है, एक साल के भीतर गिर जाने की बात कही जा रही है.

 


उन्होंने राहुल गांधी को भस्मासुर करार देते हुए कहा, हमें नहीं पता था कि वे भस्मासुर ज्योतिषी भी बन जायेंगे.गौरव भाटिया ने राहुल गांधी की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की. विरोधाभासी और भ्रम पैदा करने का प्रयास करार दिया.

 


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में  विश्व आर्थिक मंदी और संकट से जूझ रहा है, लेकिन मौजूदा मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत स्थिर बना हुआ है.

 


उन्होंने कहा कि भारत में अस्थिरता पैदा करने के प्रयास विफल होंगेकहा कि यदि राहुल गांधी का इरादा अराजकता फैलाना है, तो हमारा संकल्प भी भारत को और मजबूत बनाना है.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही