Search

 
 
 

Jamshedpur News : डीडी बार हत्याकांडः 3 को भाजपा का जमशेदपुर बंद, 5 थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू

डीडी बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वाह किया है. इसे देखते हुए धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा ने शहर के 5 थाना क्षेत्रों में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है. इसे देखते हुए शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाये हैं. धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा ने शहर के 5 थाना क्षेत्रों में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी है. इनमें बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, एमजीएम व मानगो थाना शामिल हैं.

 


प्रशासन के अनुसार डीडी बार की घटना के बाद विभिन्न संगठनों ने 3 जुलाई को प्रदर्शन, आमसभा व जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है. इससे शांति व विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. निषेधाज्ञा के दौरान धरना, प्रदर्शन, रैली, जुलूस, पुतला दहन पर प्रतिबंध रहेगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही