Jamshedpur News : चाकुलिया वन क्षेत्र के तसरीशोल गांव के साल जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जंगल का निरीक्षण किया. इस दौरान काटकर रखे गए दर्जनों साल के पेड़ों के बोटे बरामद किए गए. वन विभाग की टीम सभी बोटे जब्त कर कार्यालय ले गई.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, गांव में सड़क निर्माण के लिए कुछ ग्रामीणों ने जंगल में लगे दर्जनों साल के पेड़ों को काट दिया. डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों द्वारा साल के पेड़ों की कटाई किए जाने की जानकारी मिली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

