Search

 
 
 

Jamshedpur News : राम मंदिर कैंटीन के भोजन में कॉकरोच मिलने से श्रद्धालुओं में नाराजगी

Jamshedpur : शहर के बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर परिसर की कैंटीन में परोसे गए भोजन में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है. घटना के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई और कैंटीन की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें
  • भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, कैंटीन प्रबंधन से की गई शिकायत
  • नियमित जांच और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

Jamshedpur : शहर के बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर परिसर की कैंटीन में परोसे गए भोजन में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है. घटना के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई और कैंटीन की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे.


जानकारी के अनुसार, एक श्रद्धालु भोजन कर रहे थे, तभी उनकी प्लेट में कॉकरोच दिखाई दिया. इसके बाद उन्होंने तत्काल कैंटीन प्रबंधन से इसकी शिकायत की. घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने भी भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर चिंता जताई.


नियमित जांच और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर संचालित कैंटीन में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के उच्च मानकों का पालन किया जाना चाहिए. उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही श्रद्धालुओं के स्वास्य्  के लिए गंभीर खतरा बन सकती है.


लोगों ने कैंटीन की नियमित साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने संबंधित प्रबंधन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही