Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: 40 लाख रूपये के निवेश पर विवाद, बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप

Jamshedpur : शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के सिंधु रोड निवासी बादल कुमार कुंडू ने बैंक ऑफ बड़ौदा के गोलमुरी शाखा के प्रबंधक समेत अन्य संबंधित कर्मचारियों पर करीब 40 लाख रूपये के निवेश में कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. इस मामले में उन्होंने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
Advertisement
Advertisement
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के सिंधु रोड निवासी बादल कुमार कुंडू ने बैंक ऑफ बड़ौदा के गोलमुरी शाखा के प्रबंधक समेत अन्य संबंधित कर्मचारियों पर करीब 40 लाख रूपये के निवेश में कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. इस मामले में उन्होंने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

 

पीड़ित बादल कुमार कुंडू का कहना है कि वर्ष 2020 में बैंक अधिकारियों ने उन्हें बेहतर रिटर्न का भरोसा दिलाते हुए म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सलाह दी थी. बैंक अधिकारियों पर विश्वास करते हुए उन्होंने वर्ष 2020 से अब तक करीब 40 लाख रूपये अलग-अलग योजनाओं में निवेश किए.

 

उन्होंने बताया कि हाल ही में मकान निर्माण के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर जब वह अपनी निवेश राशि निकालने बैंक पहुंचे तो उन्हें चौंकाने वाली जानकारी मिली. बैंक की ओर से बताया गया कि उनकी दो पॉलिसियों में केवल 8 लाख रूपये ही उपलब्ध हैं. यह सुनकर वह हैरान रह गए और उन्होंने शाखा प्रबंधक से इसकी जानकारी मांगी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला.

 

बादल कुमार कुंडू का कहना है कि उन्होंने इस मामले में 19 जून 2026 को बैंक प्रबंधन को भी लिखित शिकायत दी थी. इसके बावजूद अब तक न तो उनकी समस्या का समाधान किया गया और न ही निवेश की राशि को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी गई.

 

पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी मेहनत की कमाई के साथ गड़बड़ी की गई है. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनकी जमा राशि वापस दिलाने की मांग की है.

 

फिलहाल इस मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, गोलमुरी थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही