Search

 
 
 

Jamshedpur News :  इस्प्लान बस्ती में पार्किंग को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से हमला

Jamshedpur News :  परिजनों के अनुसार, शुभम अपनी कार पार्किंग में खड़ी करने के बाद स्कूटी से घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान पार्किंग में एक अन्य कार के आने से रास्ते में जाम की स्थिति बन गई. इसी बात को लेकर शुभम साहू और कार चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई.आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कार चालक कथित तौर पर वाहन से नीचे उतरा और शुभम पर चाकू से वार कर दिया.
 
घायल युवक की फाइल फोटो
  • गंभीर हालत में TMH में भर्ती

Jamshedpur News :  बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की इस्प्लान बस्ती में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में शुभम साहू नाम के एक युवक (32 वर्षीय) पर चाकू से हमला किया गया है. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

 

परिजनों के अनुसार, शुभम अपनी कार पार्किंग में खड़ी करने के बाद स्कूटी से घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान पार्किंग में एक अन्य कार के आने से रास्ते में जाम की स्थिति बन गई. इसी बात को लेकर शुभम साहू और कार चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

 

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कार चालक कथित तौर पर वाहन से नीचे उतरा और शुभम पर चाकू से वार कर दिया. चाकू लगने के बाद शुभम गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गया. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई.

 

इसे भी पढ़ें

 

परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे शुभम को आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों के मुताबिक, शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है.

 

घटना के बाद शुभम के परिवार वालों ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. परिवार वालों का कहना है कि मामूली विवाद के बाद जिस तरह चाकू से हमला किया गया, वह गंभीर मामला है. 

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं आरोपी की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही