Search

Jamshedpur News : बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का पन्ना बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur : जिले के बहरागोड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान कीमती रत्न पन्ना (एमराल्ड) की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने बहरागोड़ा बस स्टैंड के पास छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 1.095 किलोग्राम (1095 ग्राम) पन्ना बरामद किया. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय पातर, सिद्धेश्वर कालिंदी और स्नेहाशिष मंगराज के रूप में हुई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

पुलिस के अनुसार, विनय पातर और सिद्धेश्वर कालिंदी गुड़ाबंदा थाना क्षेत्र के मुराकाटी गांव के रहने वाले हैं, जबकि स्नेहाशिष मंगराज श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के खांड़देवली गांव का निवासी है. बरामद पन्ना, दोनों वाहन व अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बहरागोड़ा बस स्टैंड के पास बड़ी मात्रा में कीमती पन्ना लेकर किसी खरीदार का इंतजार कर रहे हैं. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने बस स्टैंड के आसपास घेराबंदी की. इस दौरान दो दोपहिया वाहनों के पास खड़े तीन संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया.

पूछताछ व तलाशी के दौरान विनय पातर की यामाहा स्कूटी की डिक्की से सफेद प्लास्टिक में छिपाकर रखा गया पन्ना बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2300 रुपये नकद भी जब्त किए हैं.

इस मामले में बहरागोड़ा थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस-2023) की संबंधित धाराओं के अलावा भारतीय वन अधिनियम 1927, पुरावशेष व बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम 1972 और खान व खनिज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी विनय पातर का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. वर्ष 2018 में उसके खिलाफ गुड़ाबंदा थाना में खनिज चोरी और वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था और वह जेल भी जा चुका है.

फिलहाल पुलिस इस पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में लगी है. पुलिस यह पता लगा रही है कि पन्ना कहां से लाया गया, इसकी अवैध खनन में कौन-कौन शामिल हैं. इसके पीछे काम कर रहे मुख्य सरगना तक कैसे पहुंचा जाए. पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से कीमती रत्नों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही