Jamshedpur News : जमशेदपुर के साकची पुराना जेल चौक के पास जिला प्रशासन व जुस्को की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. स्थानीय दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध किया. उनका कहना था कि वे पिछले 30 से 40 वर्षों से इसी जगह पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. अचानक दुकान हटाए जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.
इसे भी पढ़ें
दुकानदारों ने कहा कि शहर के विकास और यातायात व्यवस्था में सुधार का वे विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन वर्षों से दुकान चलाकर परिवार पाल रहे छोटे दुकानदारों की आजीविका का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. उनका सवाल था कि दुकान हटने के बाद उनके परिवार का गुजारा कैसे होगा.
प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की कि अतिक्रमण हटाने से पहले उन्हें पर्याप्त समय दिया जाए. संभव हो तो उनके लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था की जाए. बिना वैकल्पिक व्यवस्था के दुकान हटाने से कई परिवार आर्थिक तंगी में आ जाएंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

