Search

 
 
 

Jamshedpur News : बकरीद पर सुबह 5 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

बकरीद (ईद-उल-जोहा) पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. 28 मई को शहर में शांति और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला लिया है.
 

Jamshedpur: बकरीद (ईद-उल-जोहा) पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. 28 मई को शहर में शांति और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला लिया है.

 

जारी आदेश के अनुसार, 28 मई को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक शहर में बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों की एंट्री और परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा. यह आदेश उपायुक्त, एसएसपी और यातायात डीएसपी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी किया गया है. प्रशासन का कहना है कि पर्व के दौरान मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

 

बकरीद को लेकर शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. वहीं प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर विशेष इंतजाम किये गये हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जायेगी.प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पर्व के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.
 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही