Search

 
 
 

Tennis : नोवाक जोकोविच ने पेरीकार्ड को हरा फ्रेंच ओपन के दूसरे राउंड में बनाई जगह

स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में जीत के साथ आगाज किया है. जोकोविच ने फ्रेंच के खिलाड़ी जियोवानी एमपेटशी पेरीकार्ड को 5-7, 7-5, 6-1, 6-4  हराकर दूसरे राउंड में जगह बना ली. यह मैच रविवार को पेरिस के स्टेड रोलैंड गौरोस स्टेडियम में खेला गया. नोवाक जोकोविच ने लगातार 82वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के मेन ड्रॉ में जगह बनाई.
 

Paris : स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में जीत के साथ आगाज किया है. जोकोविच ने फ्रेंच के खिलाड़ी जियोवानी एमपेटशी पेरीकार्ड को 5-7, 7-5, 6-1, 6-4  हराकर दूसरे राउंड में जगह बना ली. यह मैच रविवार को पेरिस के स्टेड रोलैंड गौरोस स्टेडियम में खेला गया. नोवाक जोकोविच ने लगातार 82वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के मेन ड्रॉ में जगह बनाई. 

 

करीब 2 घंटे 51 मिनट तक चले मैच में नोवाक जोकोविच की शुरुआत अच्छी नहीं रही, उन्होंने पहला मैच गंवा दिया. उसके बाद वापसी करते हुए मैच जीत लिया. 

 

अब जोकोविच का ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पहले मुकाबलों में रिकॉर्ड 80 जीत और सिर्फ 2 हार का हो गया है. खास बात यह है कि उन्होंने 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम का पहला मैच नहीं हारा है. टेरे बैट्यू पर शुरुआती मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड अब 22-0 है, जो ओपन एरा में बिना हारे किसी भी खिलाड़ी की रोलैंड-गैरोस के पहले राउंड में सबसे ज्यादा जीत है.

 

पेरिस में फ्रेंच खिलाड़ियों के खिलाफ उनका अब तक का रिकॉर्ड 13-0 है. अपने करियर की पहली हेड-टू-हेड मीटिंग में बड़ी सर्व करने वाले फ्रेंच खिलाड़ी के खिलाफ एक सेट से पीछे होने के बाद जोकोविच काफी निराश नजर आ रहे थे.


मैच के बाद जोकोविच ने कहा कि रोलां गैरोस के सेंटर कोर्ट पर किसी फ्रांसीसी खिलाड़ी के खिलाफ आसान नहीं होता. दर्शकों का जोश काफी दबाव बढ़ा देता है, लेकिन कुल मिलाकर यह शानदार मुकाबला था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- 39 साल की उम्र में लगभग तीन घंटे खेलना, बिल्कुल वैसा ही रहा जैसा डॉक्टर ने सलाह दी थी.


फ्रेंच ओपन के पहले दिन जोकोविच अलावा कई अन्य अनुभवी खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. जिसमें 36 वर्षीय मार्को टुंगेलिटी ने किरियन जैकेट को 6-4, 6-2, 6-2 से हराया. डुंगेलिटी हाल ही में प्रोफेशनल युग में टॉप-100 रैंकिंग में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल हुए थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही