Search

 
 
 

Jamshedpur News : दुर्गापूजा से पहले उत्पाद विभाग की छापेमारी, 520 लीटर महुआ शराब जब्त

Jamshedpur News: टीम सबसे पहले ओल्ड सीतारामडेरा, भालूबासा व बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की ट्यूबगेट बस्ती में अवैध शराब बिक्री केंद्रों को निशाना बनाया गया. यहां से भारी मात्रा में महुआ चुलाई शराब बरामद हुई.
 
छापेमारी करती उत्पाद विभाग की टीम.

Jamshedpur News : दुर्गापूजा पर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है. टीम ने सोमवार को जमशेदपु के सीतारामडेरा, भालूबासा, बर्मामाइंस व परसुडीह थाना क्षेत्रों में कई जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई. परसुडीह में करीब 520 लीटर महुआ शराब जब्त की गई.

 

इसे भी पढ़ें


उत्पाद विभाग के अनुसार, टीम सबसे पहले ओल्ड सीतारामडेरा, भालूबासा व बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की ट्यूबगेट बस्ती में अवैध शराब बिक्री केंद्रों को निशाना बनाया गया. यहां से भारी मात्रा में महुआ चुलाई शराब बरामद हुई. इन केंद्रों से जुड़े आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.


वहीं, अभियान के दूसरे चरण में परसुडीह थाना क्षेत्रि के बाहा मैदान, नया बस्ती और गोलपहाड़ी इलाके में छापेमारी की गई. विभाग के अनुसार, इन इलाकों से करीब 520 लीटर महुआ शराब जब्त की गई. छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज ने भाग निकले. उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही