Jamshedpur News : रक्षाबंधन के मौके पर जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय में भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली. गुरुवार को छात्राओं ने एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान छात्राओं ने एसएसपी के प्रति स्नेह और सम्मान जताया. साथ ही सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना भी की.
इसे भी पढ़ें
एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं है. यह आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है. उन्होंने छात्राओं को बिना किसी डर के आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने और अपने भविष्य को मजबूत बनाने की बात कही. एसएसपी ने छात्राओं को आशीर्वाद व उपहार भी दिए. उनके सुरक्षित, सफल व उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

