Search

 
 
 

Jamshedpur News : टेल्को में प्रदर्शन के बाद 18 भाजपा नेताओं समेत 10-12 पर FIR

टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझार चौक पर 3 जुलाई को हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकारी कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों को काम करने से रोकने और जबरन दुकानें बंद कराने के आरोप में 18 भाजपा नेताओं समेत 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.
 
  • सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझार चौक पर 3 जुलाई को हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकारी कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों को काम करने से रोकने और जबरन दुकानें बंद कराने के आरोप में 18 भाजपा नेताओं समेत 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.

 

 

यह मामला जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर विश्वजीत मुंडा की शिकायत पर दर्ज किया गया है. शिकायत में कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग खड़ंगाझार चौक पर एकत्र हुए थे. 

Uploaded Image

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा पहुंचाई और उन्हें अपना कार्य करने से रोका. साथ ही क्षेत्र में मौजूद दुकानदारों पर दबाव बनाकर दुकानें बंद कराई गईं, जिससे आम लोगों के बीच भय का माहौल बन गया.

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.इस मामले में नीरज शर्मा, विकास शर्मा, मुकेश शर्मा, रतन महतो, पप्पू मिश्रा, जितेंद्र राय, राकेश सिंह, पप्पू सिंह उर्फ लंगड़ा, सतीश सिंह, डी.डी. त्रिपाठी, पुष्पेंद्र मिश्रा, कल्याणी शरण, दीपक पाल उर्फ खोगेश पाल, संजय गोराई, कृष्णा बरी, गणेश सोलंकी, अमित सिंह और रूपेश सिंह उर्फ मुना को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा 10 से 12 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही