Search

 
 
 

JUT में नए कुलपति की नियुक्ति की मांग, वर्तमान VC के तीन साल के कार्यकाल की जांच कराने का आग्रह

झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT), रांची में नए नियमित कुलपति (VC) की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर राज्यपाल-सह-कुलाधिपति को ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में 'झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026' के प्रावधानों के तहत नए कुलपति की नियुक्ति के लिए अविलंब विज्ञापन जारी करने का आग्रह किया गया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT), रांची में नए नियमित कुलपति (VC) की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर राज्यपाल-सह-कुलाधिपति को ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में 'झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026' के प्रावधानों के तहत नए कुलपति की नियुक्ति के लिए अविलंब विज्ञापन जारी करने का आग्रह किया गया है.

 

ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.के. सिंह का नियमित कार्यकाल 25 जुलाई को समाप्त हो रहा है. ऐसे में प्रशासनिक शून्यता और शैक्षणिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा से बचने के लिए समय रहते नए कुलपति की चयन प्रक्रिया शुरू करना आवश्यक है.

 

ज्ञापन में राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि 25 जुलाई से पहले ही संबंधित विभाग को नए विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के तहत कुलपति नियुक्ति के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया जाए. इसमें कहा गया है कि नए अधिनियम में कुलपति की योग्यता, चयन प्रक्रिया और सर्च कमेटी के गठन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन किया जाना चाहिए.

 

इसके साथ ही ज्ञापन में वर्तमान कुलपति के तीन वर्षों के कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की गई है. पत्र में उनके कार्यकाल के दौरान हुए टेंडर, वित्तीय आवंटन, प्रशासनिक निर्णयों और नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया गया है, ताकि यदि कोई अनियमितता हुई हो तो उसकी पारदर्शी तरीके से जांच हो सके.

 

इसी बीच विश्वविद्यालय परिसर में यह चर्चा भी चल रही है कि वर्तमान कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.के. सिंह को कार्यकाल विस्तार (एक्सटेंशन) मिल सकता है. इस तरह की चर्चाओं के सामने आने के बाद कुछ छात्रों में असंतोष की स्थिति देखने को मिल रही है. वहीं विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्र समूहों के बीच कुलपति को हटाने की मांग को लेकर भी चर्चा तेज होने की बात कही जा रही है. हालांकि कार्यकाल विस्तार को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही