Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: जुगसलाई के मिल्लत नगर में फायरिंग, रंगदारी व उधारी विवाद को लेकर गोलीबारी

जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में रविवार शाम रंगदारी और उधारी के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है. आरोप है कि मोहल्ले के ही दो युवकों ने एक जनरल स्टोर संचालक को धमकाने के लिए हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Advertisement
Advertisement

Jugsalai: जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में रविवार शाम रंगदारी और उधारी के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है. आरोप है कि मोहल्ले के ही दो युवकों ने एक जनरल स्टोर संचालक को धमकाने के लिए हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

जानकारी के अनुसार, हबीब नगर स्थित एक जनरल स्टोर पर बच्चा राज और पलटन नामक दो युवक पहुंचे. बताया जाता है कि दोनों ने दुकानदार से करीब 5 हजार रुपये की उधारी के साथ रंगदारी की मांग की. दुकानदार द्वारा पैसे देने से इनकार किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया.

 

विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने अपनी दुकान का शटर बंद कर लिया. आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने शटर पर लात मारकर तोड़फोड़ की और लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गोली दुकान के सामने बंपर के पास चली, जबकि दूसरी गोली पास के इलाके में दागी गई.

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना रविवार शाम करीब 7:45 बजे की है. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए. कुछ समय के लिए पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है. मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आरोपित युवकों का नाम पहले भी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में सामने आता रहा है. हालांकि, जनरल स्टोर संचालक के साथ इस तरह की घटना पहली बार हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

 

https://lagatar.in/ramgarh-news-youth-drowns-while-bathing-in-hesla-dam़

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही