Search

Jamtara News: वेतन नहीं, तो आंदोलन तय! जामताड़ा के आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने दी चेतावनी

Jamtara: झारखंड राज्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (चिकित्सा) की जिला इकाई की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. 

 

कर्मियों ने बताया कि कई महीनों से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. वेतन नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई, परिवार के भरण-पोषण तथा दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

 

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

बैठक में उपस्थित कर्मियों ने सरकार एवं प्रशासन से बकाया वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने, रोजगार सुरक्षा प्रदान करने तथा आउटसोर्सिंग व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संघ आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा.

 
बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप देव, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार, नवाल प्रसाद सिंह, राजकुमार चित्तरंजन, नीरज कुमार, प्रकाश मांझी, आकाश करमाली, काजल मंडल, रूपेश हेंब्रम, संगीता टुडू, मनीषा हेंब्रम सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//