Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: सरायकेला में डोबो पुल-कांदरबेड़ा मुख्य मार्ग पर हादसा, ट्रक व कार की टक्कर

जिले के डोबे पुल से कांदरबेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार को एक ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया
Advertisement
Advertisement

Saraikela: जिले के डोबे पुल से कांदरबेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार को एक ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हुई, जिससे दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. हादसे के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जिससे जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने स्वयं आगे बढ़कर यातायात व्यवस्था संभाली और सड़क पर फंसे वाहनों को निकालने का प्रयास किया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालक की तलाश में जुटी है. खबर लिखे जाने तक ट्रक सड़क पर ही खड़ा था. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द वाहन हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि ट्रक को समय रहते नहीं हटाया गया तो मार्ग पर जाम की समस्या और बढ़ सकती है. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही