Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News: झारखंड T20 लीग में गिरिडीह के खिलाड़ियों का जलवा, जिले के 4 क्रिकेटरों का चयन

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा आईपीएल की तर्ज पर पहली बार आयोजित की जा रही झारखंड T20 लीग (J-T20) में गिरिडीह के युवा क्रिकेटरों ने अपना जलवा बिखेरा है. जमशेदपुर में संपन्न हुई इस लीग के पहले सीजन की नीलामी में गिरिडीह जिले के 4 होनहार खिलाड़ियों का चयन हुआ है
Advertisement
Advertisement

Giridih: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा आईपीएल की तर्ज पर पहली बार आयोजित की जा रही झारखंड T20 लीग (J-T20) में गिरिडीह के युवा क्रिकेटरों ने अपना जलवा बिखेरा है. जमशेदपुर में संपन्न हुई इस लीग के पहले सीजन की नीलामी में गिरिडीह जिले के 4 होनहार खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिन्हें अलग-अलग फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है.


नीलामी में गिरिडीह शहर के कुमार अंकित को रांची टाइटंस ने 80 हजार रुपये और प्रेम कुमार चौरसिया को 50 हजार रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है. इसके अलावा जिले के दो अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों रौनक कुमार को 65 हजार रुपये और शद्दाब हुसैन को 50 हजार रुपये के बेस प्राइस पर संथाल स्ट्राइकर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है.


गिरिडीह के इन चारों प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है. स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने इन क्रिकेटरों को इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं. बता दें कि इस टूर्नामेंट के सभी रोमांचक मुकाबले राजधानी रांची के प्रतिष्ठित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही