Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: आदित्यपुर में फिर गरमाया दुकान तोड़फोड़ विवाद, कब्जे के खिलाफ थाने पहुंचे दुकानदार

एस-टाइप चौक के पास हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर बनी दुकानों को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया है. रविवार को दुकानों पर दोबारा जेसीबी चलने की सूचना मिलने के बाद कई दुकानदार आदित्यपुर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की.
Advertisement
Advertisement

Adityapur: एस-टाइप चौक के पास हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर बनी दुकानों को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया है. रविवार को दुकानों पर दोबारा जेसीबी चलने की सूचना मिलने के बाद कई दुकानदार आदित्यपुर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की.


दुकानदारों का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी उनकी दुकानों पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़ की गई थी. उनका कहना है कि ये दुकानें पिछले 35 से 40 वर्षों से संचालित हो रही हैं और इस कार्रवाई में दुकानों के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया. इस मामले में पहले भी आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दी गई थी.

 

दुकानदारों ने शंभू सिंह और उसके समर्थकों पर जबरन कब्जा करने तथा डराने-धमकाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि वे हाउसिंग बोर्ड को नियमित रूप से किराया देते हैं और रेंट रसीद भी कटवाते हैं. इसके बावजूद उनकी दुकानों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है.

 

व्यापारियों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति अपनी जमीन से अधिक क्षेत्र पर कब्जा करना चाहता है. जब दुकानदार इसका विरोध करते हैं तो उन पर दबाव बनाया जाता है. रविवार को फिर जेसीबी चलने की खबर मिलने से दुकानदारों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की.

 

मामले को लेकर आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि जेसीबी चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था. हालांकि जांच के दौरान वहां मौजूद लोगों ने जेसीबी चलाने की बात से इनकार कर दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है.

 

थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि विवादित स्थल पर दोबारा जेसीबी चलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही