Search

 
 
 

Jamshedpur News: मानगो में महिला को बंधक बना गहने लूटने वाले चार गिरफ्तार, 20 ग्राम सोना बरामद

Jamshedpur News: पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को मानगो के गोविंदा ब्लॉक, रोड नंबर-15 स्थित फ्लैट नंबर ई-5, 5वीं फ्लोर, कृष्णाउद्यान कॉम्प्लेक्स में अज्ञात अपराधकर्मी महिला के फ्लैट में घुसे थे. अपराधियों ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और उसके पहने हुए सोने के आभूषण छीन लिए. घटना के बाद महिला के लिखित आवेदन के आधार पर मानगो थाना कांड संख्या 186/2026, 2 सितंबर को दर्ज किया गया.
 
गिरफ्तार अपराधी

Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र में महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने और उसके पहने हुए सोने के आभूषण छीनने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 20 ग्राम सोना बरामद किया है. बरामद सोना पिघलाकर चपटी गोलाकार अवस्था में रखा गया था.

 

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को मानगो के गोविंदा ब्लॉक, रोड नंबर-15 स्थित फ्लैट नंबर ई-5, 5वीं फ्लोर, कृष्णाउद्यान कॉम्प्लेक्स में अज्ञात अपराधकर्मी महिला के फ्लैट में घुसे थे. अपराधियों ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और उसके पहने हुए सोने के आभूषण छीन लिए. घटना के बाद महिला के लिखित आवेदन के आधार पर मानगो थाना कांड संख्या 186/2026, 2 सितंबर को दर्ज किया गया. मामले में BNS की धारा 309(4), 309(6), 127(2), 127(7), 109(1), 115(2), 117(2), 134, 135, 333, 351(2) और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें - 

 

कांड दर्ज होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.

 

गिरफ्तार आरोपियों में राकेश बहादुर उर्फ राकू, उम्र करीब 45 वर्ष, पिता स्वर्गीय शिव बहादुर, निवासी बिरसानगर जोन नंबर-06, ज्ञानदीप स्कूल के पास, थाना बिरसानगर, जिला पूर्वी सिंहभूम; अभिषेक कुमार दास, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता गोरा चंद दास, निवासी बारीडीह बस्ती, बागुननगर, डीओ ब्लॉक मकान नंबर-32, थाना सिदगोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम; तबस्सुम खातून, उम्र करीब 35 वर्ष, पति स्वर्गीय अकबर अली खान, निवासी जुगसलाई महतो पाड़ा रोड, नियर शुभ होटल, थाना जुगसलाई और समरेश पॉल उर्फ नान्टू पॉल, उम्र करीब 48 वर्ष, पिता स्वर्गीय सुदर्शन पॉल, निवासी मकान नंबर-57, तिवारी कॉलोनी, डिमना रोड, मानगो, थाना मानगो, जिला पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं.

 

पुलिस के मुताबिक, राकेश बहादुर उर्फ राकू के खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं. इनमें बागबेड़ा थाना कांड संख्या 155/18, दिनांक 22 अक्टूबर 2018, धारा 399/402/414 भादवि एवं 25(1-B)a/26/35 Arms Act; बागबेड़ा थाना कांड संख्या 126/18, 8 नवंबर 2018, धारा 395 भादवि; जुगसलाई थाना कांड संख्या 111/14, 29 मई 2014, धारा 387 भादवि और जुगसलाई थाना कांड संख्या 163/21, 10 दिसंबर 2021, धारा 394 भादवि शामिल हैं.

 

अभिषेक कुमार दास के खिलाफ सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 177/24, 23 अगस्त 2024, धारा 317(2)/317(5)/303(2) BNS के तहत मामला दर्ज है. वहीं समरेश पॉल उर्फ नान्टू पॉल के खिलाफ परसुडीह थाना कांड संख्या 147/21, 1 अगस्त 2021, धारा 392 भादवि और जीआर कांड संख्या 1864/12, धारा 392/394 भादवि के मामले दर्ज हैं.

 

छापेमारी दल में सहायक पुलिस अधीक्षक मु-01, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर कृष्ण त्रिवेदी, पु०नि० नित्यानन्द प्रसाद, पु०अनि० अमित कुमार-03, पु०अनि० संजय कुमार, पु०अनि० रविशंकर कुमार, पु०अनि० अमर पोद्दार, पु०अनि० चंदन कुमार, पु०अनि० महेन्द्र कुमार, पु०अनि० मो. जफर अली, पु०अनि० अमित कुमार-02, आ०-882 मधुसूदन बानरा, आ०-1106 उमेश कुमार यादव, आ०-625 बलराम गोप और गृह रक्षक चालक 4056 राहुल कुमार शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही