Search

 
 
 

Jamshedpur News : डांगोआपोसी-राजखरसावां के बीच बनेगी चौथी रेल लाइन, 1,365 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डांगोआपोसी-राजखरसावां के बीच चौथी रेल लाइन (75 किलोमीटर) बिछाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 1,365 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : केंद्र सरकार ने झारखंड के रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डांगोआपोसी-राजखरसावां के बीच चौथी रेल लाइन (75 किलोमीटर) बिछाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 1,365 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

 


यह परियोजना झारखंड के प्रमुख खनन व औद्योगिक क्षेत्र में रेल यातायात को और अधिक सुगम बनाएगी. चौथी रेल लाइन बनने से मालगाड़ियों व यात्री ट्रेनों का परिचालन तेज व सुरक्षित होगा. इससे ट्रेनों की देरी कम होगी और रेल मार्ग की क्षमता में भी वृद्धि होगी.


डांगोआपोसी-राजखरसावां रेलखंड आइरन ओर की ढुलाई के लिए देश के सबसे महत्वपूर्ण रेल मार्गों में से एक है. नई लाइन बनने से खनिजों की ढुलाई व औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी. इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा.


इस परियोजना के निर्माण के दौरान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. साथ ही भविष्य में बढ़ते रेल यातायात की जरूरतों को पूरा करने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. केंद्र सरकार के इस फैसले को झारखंड में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही