Jamshedpur News : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में लॉटरी व ऑनलाइन सट्टे के खेल में पुलिस ने कार्रवाई की है. एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बिरसा मुंडा टेंपो स्टैंड व मुर्गी लाइन में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें
गिरफ्तार आरोपियों में नीरज कुमार सिंह, दिलीप पासवान व अरविंद कुमार सिंह शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से 2 लॉटरी टिकट बुक, एक कॉपी, नकद रुपये, एक मोबाइल फोन व ऑनलाइन सट्टे से जुड़े एप के स्क्रीनशॉट की हार्ड कॉपी बरामद की है.
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने लॉटरी व सट्टा चलाने की बात स्वीकार की है. वे लोगों को कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे. इसके बाद ऑनलाइन एप के माध्यम से उनके साथ पैसों की ठगी करते थे. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

