Search

Jamshedpur News: 465% बजट वृद्धि से लेकर एम्स तक, आदित्य साहू ने गिनाई केंद्र की उपलब्धियां

Jamshedpur: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर में प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश की तस्वीर बदली है और गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचा है.

 

किसान और गरीब कल्याण


आदित्य साहू ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 11 करोड़ किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये भेजे जा रहे हैं. अब तक कुल 43 लाख करोड़ रुपये किसानों को मिल चुके हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं. जनधन योजना के तहत 58 करोड़ खाते खोले गए हैं, जिनमें 32 करोड़ खाते महिलाओं के हैं. कोरोना काल से अब तक 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है.

 

झारखंड को मिला रिकॉर्ड बजट


बताया कि 2004 से 2014 के बीच झारखंड को केंद्र से 56,902 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि 2014 से 2024 के बीच यह राशि बढ़कर 2,69,444 करोड़ रुपये हो गई. यह 465 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. रेलवे के बजट में 16 गुना इजाफा हुआ है और झारखंड से जोड़ने वाली 7 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. 57 रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण भी हो रहा है.

 

स्वास्थ्य और शिक्षा में विस्तार


उन्होंने बताया कि देवघर में एम्स बनकर तैयार हो चुका है. दुमका, हजारीबाग, पलामू, कोडरमा और चाईबासा में नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुए हैं. आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है.

 

राज्य सरकार पर आरोप


प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य की हेमंत सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की योजनाओं में राज्य सरकार सहयोग नहीं कर रही. केंद्र का राशन ट्रकों से गायब हो रहा है, जमशेदपुर हवाई अड्डे का काम अटका हुआ है और जल जीवन मिशन में भी झारखंड पिछड़ा हुआ है, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//