Jamshedpur News : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में गोलगप्पा बेचकर घर लौट रहे एक युवक आकाश कुमार पर चाकू से हमला कर लूटपाट की गई. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू व लूट की रकम बरामद कर ली है.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त की रात करीब 10 बजे आकाश कुमार गोलगप्पा बेचकर अपने घर गाड़ाबासा लौट रहा था. इसी दौरान रेलवे हाई स्कूल के पास तीन बदमाशों ने उसका ठेला रोक लिया और पैसे की मांग की. इनकार करने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया. उसकी जेब से 1700 रुपये लेकर तीनों फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.
डीएसपी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वायरलेस मैदान इलाके में छापेमारी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार और निरुद्ध किए गए आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू व लूटे गए 1200 रुपये बरामद किए. गिरफ्तार आरोपी राहुल पांडे उर्फ लल्लू बागबेड़ा सीडी नगर का रहने वाला है. छापेमारी टीम में बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, एसआई जनार्दन सिंह, एएसआई संजीत कुमार, पवन कुमार सिंह व अन्य शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

