Search

 
 
 

Jamshedpur News : हस्तकरघा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक- राज्यपाल

बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में 13वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस का भव्य आयोजन किया गया. इस राज्य स्तरीय समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए.
 
समारोह में भाग लेते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार व अन्य.
  • राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर हुए सम्मानित

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में 13वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस का भव्य आयोजन किया गया. इस राज्य स्तरीय समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतिभावान बुनकरों व हस्तकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिल्पकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

 


समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हस्तकरघा केवल कपड़ा बनाने का जरिया नहीं, बल्कि यह भारत की प्राचीन लोककला, जीवंत संस्कृति और समृद्ध परंपरा का अहम हिस्सा है. करघे के हर एक धागे में देश के इतिहास और कारीगरों की कलात्मकता छिपी होती है. आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बुनकरों का योगदान अतुलनीय है. केंद्र व राज्य सरकारें इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही हैं.


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस का मूल उद्देश्य देश भर के लाखों बुनकर परिवारों के अथक परिश्रम को सम्मानित करना है. इस तरह के राष्ट्रीय आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी पारंपरिक बुनाई विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है.


वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की ओर आयोजित इस समारोह में झारखंड समेत देश के कई राज्यों से आए बुनकरों, शिल्पशास्त्रियों, विशेषज्ञों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. परिसर में हस्तकरघा प्रदर्शनी भी लगाई गयी, जिसमें भारत के पारंपरिक वस्त्रों, अनूठी बुनाई कला और हस्तनिर्मित परिधानों की खूबसूरत झलक देखने को मिली. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता आनंद साहू ने की. इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधि मौजूद थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही