Search

 
 
 

Jamshedpur News : दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालक घायल

मरीन ड्राइव-कदमा रोड पर मंगलवार देर रात करीब 1 बजे दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में दोनों ट्रकों को भी काफी नुकसान पहुंचा है.
 

Jamshedpur : मरीन ड्राइव-कदमा रोड पर मंगलवार देर रात करीब 1 बजे दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में दोनों ट्रकों को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात मरीन ड्राइव-कदमा मार्ग से गुजर रहे दो ट्रक अचानक आपस में टकरा गए. टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक के चालक का पैर फ्रैक्चर हो गया और वह वाहन में ही फंस गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

 

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में से एक ट्रक में कोल्ड ड्रिंक्स का सामान लदा हुआ था. हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही