Search

 
 
 

Jamshedpur News: स्वर्णरेखा नदी से मिला सिर कटा शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

एमजीएम थाना क्षेत्र के मानगो गाजाडीह में बुधवार सुबह स्वर्णरेखा नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. नदी किनारे मौजूद लोगों ने पानी में शव देखा और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी
 

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के मानगो गाजाडीह में बुधवार सुबह स्वर्णरेखा नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. नदी किनारे मौजूद लोगों ने पानी में शव देखा और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.


नदी के बहाव में बहकर पहुंचने की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव नदी के बहाव के साथ बहकर गाजाडीह तक पहुंचने की आशंका है. शव की स्थिति काफी पुरानी बताई जा रही है. मौके पर मौजूद लोगों ने अनुमान जताया कि शव करीब 10 से 15 दिन पुराना हो सकता है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

 

सिर नहीं मिलने से उठे सवाल

शव का सिर नहीं होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों ने हत्या की आशंका जताई है. स्थानीय लोगों ने महिला का शव होने की संभावना व्यक्त की है, लेकिन पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि शव पुरुष का है या महिला का. इसी तरह मौत की वजह और शव नदी तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर भी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही