Jamshedpur News : बंगाल की खाड़ी में उठे साइक्लोनिक तूफान का असर जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में दिख रहा है. जमशेदपुर में बुधवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण शहर का जनजीवन प्रभावित हुआ है. निचले इलाकों में सड़कों पर जल जमाव की स्थिति रही. इससे खासकर दोपहिया व छोटे वाहनों के चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें
बारिश का असर बाजार और दुकानों में भी देखने को मिला. बाजारों में आम दिनों की तुलना में कम भीड़ रही. इसका सीधा असर दुकानदारों की कमाई पर पड़ा है. छोटे दुकानदार, ठेला लगाने वाले और सड़क किनारे कारोबार करने वाले लोगों को बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

