Jamshedpur News : संजीव सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे झामुमो नेता दुबराज नाग सोमवार शाम घाघीडीह जेल से रिहा हो गया. झारखंड हाईकोर्ट ने 11 अगस्त को दुबराज नाग को जमानत दी थी. सोमवार को जमशेदपुर कोर्ट से उनका रिलीज ऑर्डर जेल पहुंचा था.
जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें
रिलीज ऑर्डर मिलने पर जेल प्रशासन ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी की. इसके बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया. ज्ञात हो कि संजीव सिंह हत्याकांड में अदालत ने दुबराज नाग व जीतेंद्र सिंह को दोषी ठहराया था. दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. दुबराज नाग इसी मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

