Jamshedpur News : केंद्र सरकार की ओर से संसद में पास खान खनिज संशोधन कानून का पूर्वी सिंहभूम जिला झामुमो जोरदार विरोध कर रहा है. झामुमो के जमशेदपुर प्रखण्ड अध्यक्ष पलटन मुर्मू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कुंडु भवन (खासमहाल) में बैठक हुई. बैठक में केंद्र सरकार के इस नए कानून की निंदा की गई. केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की गई.
इसे भी पढ़ें
प्रखण्ड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने केंद्र सरकार से खान एवं खनिज संशोधन कानून को तत्काल लेने की मांग की. कहा कि ऐसा नहीं किया गया, तो इसके खिलाफ प्रत्येक गांव में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. झामुमो कार्यकर्ता इस कानून के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में जल, जंगल जमीन पर वर्षों से आदिवासियों का कब्जा रहा है और आगे भी रहेगा. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, पंकज सिन्हा, देबजीत मुखर्जी, जगत मार्डी, नीता सरकार, सरस्वती टुडू, मायावती टुडू, द्रौपदी मुंडा, जोबा मार्डी, मनोज मुर्मू, बहादुर किस्कू, तपन माझी सहित अन्य मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

