Search

 
 
 

Jamshedpur News : जुगसलाई विधायक ने जन्माष्टमी पंडाल का किया उद्घाटन

Jadugora News : उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई. समारोह में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया.
 
विधायक ने पंडाल का किया उद्घाटन

Jadugora News : छोटा गोविंदपुर सुभाष नगर, स्थित किशोर क्लब के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल का जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी एवं जिला परिषद डॉ. परितोष सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया.

 

इस वर्ष किशोर क्लब द्वारा तैयार किया गया जन्माष्टमी पूजा पंडाल केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति पर आधारित है, जो स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पंडाल की भव्य सजावट और आकर्षक निर्माण को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ रही है.

 

उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई. समारोह में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही