Search

 
 
 

Jamshedpur News : DD बार चाकूबाजी मामले में करणी सेना का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित डबल डॉन (DD) बार के बाहर 27 जून की रात हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर करणी सेना ने सोमवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर विरोध जताया. संगठन के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से मुलाकात की और मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली. साथ ही फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
 

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित डबल डॉन (DD) बार के बाहर 27 जून की रात हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर करणी सेना ने सोमवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर विरोध जताया. संगठन के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से मुलाकात की और मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली. साथ ही फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

 

इसे भी पढ़े...

करणी सेना का कहना है कि घटना के CCTV फुटेज सामने आ चुके हैं और कई आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है. इसके बावजूद अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जो चिंता का विषय है. संगठन ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की.

 

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. उनका कहना था कि घटना के समय इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग और टाइगर मोबाइल के जवान मौजूद थे, फिर भी हमलावर चापड़ और चाकू जैसे हथियारों के साथ वारदात को अंजाम देने में सफल रहे. करणी सेना ने पूछा कि पुलिस की मौजूदगी में इतनी बड़ी घटना कैसे हुई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब तक कोई विभागीय कार्यवाही या निलंबन क्यों नहीं किया गया.

 

संगठन ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह और प्रत्युष आनंद अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. करणी सेना ने दोनों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की.

 

इस दौरान बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच तेजी से चल रही है. उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है. उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

बिष्टुपुर थाना पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, प्रदेश सचिव कमलेश सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही